वाराणसी। क्रिसमस पर मीरा फाउंडेशन ने बघवानाल बस्ती समेत आसपास क्षेत्रों में जरूरतमंद/गरीब बच्चों उपहार और खाद्य सामग्री वितरित किया। फाउंडेशन की ओर से बच्चों को उपहार में और उनके परिजनों में खाद्य सामग्री ( दाल चावल चीनी सरसों तेल माचिस ), और शिक्षा सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कर क्रीसमस मनाया गया। जिसमे मीरा फाउंडेशन की टीम एवं बस्ती के बच्चे गुड़िया, दीपशिखा, संजय, अजय, विपिन, विजय कुमार, मनोज कुमार, सोनम,अंशिका, पायल, कोमल, कुणाल, सरस्वती, वंदना, और रिया ने भाग लिया। दीपशिखा कन्नौजिया ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज में हर बच्चे तक शिक्षा और खुशी का उजाला पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *