वाराणसी। उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड उ0प्र0 द्वारा मण्डल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 27 दिसम्बर से 10 जनवरी तक अर्बन हॉट चौकाघाट में किया जा रहा है। मण्डल स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा० दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ द्वारा 28 दिसम्बर, दिन- शनिवार को अपराह्न 2:00 बजे किया जायेगा।क्त जानकारी देते हुए परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी यू.पी. सिंह ने बताया कि मण्डल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के उदघाटन के अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूनम मौर्या, अध्यक्ष, जिला पंचायत, हंसराज विश्वकर्मा, सदस्य विधान परिषद/जिलाध्यक्ष, धमेन्द्र राय, सदस्य विधान परिषद, एस० राजलिंगम, जिलाधिकारी, हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी, उमेश कुमार सिंह संयुक्त आयुक्त (उद्योग) वाराणसी मण्डल के साथ-साथ उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड वाराणसी मण्डल के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
