वाराणसी। उदय प्रताप कालेज परिसर स्थित उदय प्रताप पब्लिक स्कूल के वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार अपनी नई परिकल्पना से नये-नये वैज्ञानिक मॉडल बनाये। दूसरी तरफ जल के संकट को देखते हुए सोशल साइन्स विषय के अन्तर्गत अपने विभिन्न मॉडलों के माध्यम ‘जल संरक्षण’ के तमाम उपायों को समझाने का प्रयास किया तथा चार धाम का महत्व एवं बौद्धधर्म को दर्शाते हुऐ सांची का प्रसिद्ध स्तूप दिखाया गया। बच्चों ने जियोसिंकोनस सैटेलाट लॉन्च व्हीकल मार्क्स3 (चन्द्रयान-3), डी एन ए. भ्रूण विकास का भ्रणीय परिवर्धन, होम ऑटोमेटिक सिस्टमए, आपटिकल एवाइडिग कार, डोन, भारतीय त्योहारों का सकल घरेलू उत्पाद का प्रभाव, स्मार्ट सीटी वाराणसी, डी वेस्पर मोडेल, जल का आसवन, जूट से बने सामान बैग, वॉलहॅगिंग लैम्प आकर्षण का केन्द्र रहे। बच्चों द्वारा ही बनाया हुआ हॉरर हाउस बच्चों को ही खूब डराया और लुभाया। प्रधानाचार्य संगीता कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो धर्मेन्द्र कुमार सिंह,डा.रमेश प्रताप सिंह,डा.ममता,डा.मनोज कुमार सिंह,डा.अमन गुप्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *