वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आफ इंडिया की ओर से शुक्रवार को सीए फाइनल परीक्षा नवम्बर 2024 का रिज़ल्ट घोषित किया गया। जिसमे वाराणसी से दोनों ग्रुप में कुल 82 छात्र सम्मिलित हुए थे। जिसमे 12 छात्रों ने दोनों ग्रुप्स में सफलता प्राप्त किया। प्रथम ग्रुप में 01 और द्वितीय ग्रुप में 11 छात्रों ने सफलता अर्जित की।
फाइनल एग्जाम के प्रथम ग्रुप 124 छात्र सम्मिलित हुए जिसमे 11 छात्रों ने सफलता प्राप्त किया। द्वितीय ग्रुप में 80 छात्र सम्मिलित हुए जिसमे 17 बच्चो ने सफलता अर्जित की।
जिसमें मुस्कान केसरी, अभिनव मुखर्जी, आयुषी महालका,कृष्ण मित्तल वैष्णवी अग्रवाल, अजीत राय, शुभम अग्रवाल आदि लोगो ने सफलता अर्जित की। शाखा अध्यक्ष सीए सौरभ कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह, सचिव सीए वैभव मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष सीए विकास द्विवेदी, सिकासा अध्यक्ष सीए सोम दत्त रघु, कार्यकारणी सदस्य अनिल कुमार अग्रवाल ने सभी सफल छात्र छात्राओं को बधाई दी व उनके उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की|
