सीडीओ ने सिविल डिफेंस को डेंगू, मलेरिया से बचाव को जागरूक करने को किया निर्देशित

वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज परिसर स्थित रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कालेज में नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से शनिवार को आपदा प्रबंधन का माकड्रिल किया। जिसमे हवाई हमले,प्राथमिक चिकित्सा और विभिन्न प्रकार के आग पर काबू पाने का प्रदर्शन नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड द्वारा प्रशिक्षित छात्राओं ने किया। छात्राओं ने हवाई हमला, बमबारी और उसके बाद बचाव कार्यों का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने सिविल डिफेंस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यशाला का आयोजन समय समय पर विद्यालयों में होते रहना चाहिए। उन्होंने सिविल डिफेंस को डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए कार्यशाला के माध्यम से लोगों को जागरूक करने को निर्देशित किया। स्वागत प्रधानाचार्य डा.ममता और डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने किया। संचालन सहायक उप नियंत्रक ईरफानुल होदा और डा.(मेजर) अरविन्द कुमार सिंह ने किया। संयोजन में डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय,सहायक उप नियंत्रक ईरफानुल होदा, विवेक कुमार राय,डा.अरविन्द कुमार सिंह, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा,अयन बोस,निशा त्रिपाठी, डा.अंशू,ममता कुमारी, प्रमोद पाल, विनोद मिश्रा, कंचन गुप्ता, अंजनी सिंह, राजेश सिंह, शबाना आजमी,सोनम प्रसाद , आरती शर्मा,दिनेश सिंह,राजकुमार जायसवाल,अजय यादव,आरती, अरूण जायसवाल, पवन सिंह,असलम,शबाना, श्रीकांत सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *