वाराणसी।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से कालिदास मार्ग स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रगति और विकास के लिए एक वृहद् प्रस्ताव प्रस्तुत कर संस्था के बारे में विस्तार से चर्चा की।

कुलपति प्रो शर्मा ने मुख्यमंत्री जी को बताया कि विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के साथ महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की है और शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री जी को बताया कि विश्वविद्यालय ने अनुसंधान के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने नए अनुसंधान केंद्रों की स्थापना की है और अनुसंधान परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता की माँग भी प्रस्तावित है।

कुलपति प्रो बीएल शर्मा ने मुख्यमंत्री जी को बताया कि विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए भी कई सुविधाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने छात्रावासों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है और छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाओं की माँग भी प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री जी ने प्रो शर्मा को आश्वासन दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार विश्वविद्यालय के विकास और प्रगति के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार विश्वविद्यालय को आवश्यक संसाधन और समर्थन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *