वाराणसी। नई बस्ती बघवानाला स्थित बस्ती में शनिवार को मीरा फाउंडेशन ने बच्चों को पढ़ाई के लिए जागरूक करने के लिए जरूरतमंद बच्चों में किताब,कापी, स्टेशनरी और उनके परिवार को अनाज बांटी। मुख्य अतिथि संजीव घोष, पी. श्रीनिवास राव और त्रिक्वांग न्गुयेन का स्वागत अजय कुमार और संयोजन विजय कुमार ने किया। इन लोगों के सहयोग से ज़रूरतमंद/गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री, बच्चों को कॉपी, कलर की कॉपी ,पेंसिल, रंग, रबर आदि वितरित की गई। इस अवसर पर दीपशिखा, संजय, प्रियंका,सोनम प्रसाद , मनोज कुमार, प्रियांशी, अजय, वर्षा, विजय आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *