शिल्पायन परिवार ने दी बधाई

 

वाराणसी।काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव ने अलग अलग आयु वर्ग के साथ ही बच्चों को एक सुन्दर अवसर प्रदान किया।

जहां वह अपनी प्रतिभा दिखा सके और ख्याति प्राप्त कर सके। कठिन,बड़ी, और इतने हज़ारों के रजिस्ट्रेशन में अपना स्थान बनाना। काबिल ए तारीफ है। हम हेमांग त्रिपाठी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है जिन्होंने सुंदर कजरी सुनाकर सभी का दिल जीत लिया।हेमांग त्रिपाठी जिन्होंने काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में वाराणसी जनपद में गायन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। निश्चित रूप से एक बड़ी उपलब्धि है। जहां अलग अलग आयु वर्ग से मुकाबला था। सबकी तैयारी अलग लेवल की थी। हेमांग ने भी अपनी चुनौती का सामना किया और तमाम लेवल को पार करके जनपद में अपना स्थान बनाया। शिल्पायन संगीत की प्राचार्या डॉ रागिनी सरना ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। जिन्होंने अलग अलग कैटेगरी में प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया।

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 2024 में शिल्पायन के विद्यार्थियों ने अपना परचम फहराया।विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित यह प्रतियोगिता निश्चित रूप से बहुत कठिन थी।विजयी प्रतियोगियों में-

सुश्री हंसिका कोप्पिसेट्टी-प्रथम पुरस्कार(गायन),श्रीमती पल्लवी घोष- प्रथम पुरस्कार (गायन)

प्रवीण सिंह एवं अभिषेक मौर्या-प्रथम पुरस्कार (युगल गायन )विशाल देव मिश्र-प्रथम पुरस्कार ( तबला सोलो)

हेमांग त्रिपाठी- तृतीय पुरस्कार (गायन)शिल्पायन परिवार की ओर से आप सभी को बधाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *