महाराज अहिबरन की प्रतिमा लगाई जाए

 

वाराणसी। बरनवाल समाज के आदि पुरुष महाराज अहिबरन की जयन्ती के अवसर पर वार्षिकोत्सव रविवार को नाटी इमली भरत मिलाप स्थल स्थित कान्यकुब्ज वैश्य सभा काशी में मनाया गया। बरनवाल सेवा समिति, बरनवाल महिला समिति एवं बरनवाल नवयुवक संघ की ओर से आयोजित हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि महाराज ने जो ज्योति जलाई है। उसे समाज के लोग आगे बढ़ा रहे हैं, जो राष्ट्र की एकता व अखंडता को मजबूती प्रदान करने में सहायक है। विशिष्ट अतिथि शशि भूषण बरनवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप व बरनवाल समिति की तीनों इकाइयों के अध्यक्ष राजेन्द्र बरनवाल, सुषमा कौशिक व विनोद बरनवाल ने महाराज अहिबरन के चित्र पर पुष्पांजली व दीप प्रज्वलन कर किया। मंत्री विनोद कौशिक, नीलू बरनवाल व नवीन बरनवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन और कोषाध्यक्ष अशोक बरनवाल, कीर्तन बरनवाल व शुभम बरनवाल ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नगर में अहिबरन की प्रतिमा व अहिबरन मार्ग राजकीय चिकित्सालय कबीर चौरा से बरनवाल सेवा समिति बड़ी पियरी मार्ग को करने को ज्ञापन सौंपा । विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले होनहारों को पुरस्कृत प्रदान किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनोहारी प्रस्तुति की । इस अवसर पर प्रेमचन्द्र बरनवाल, शशि कान्त आर्य, शरद बरनवाल, डॉ नन्दलाल बरनवाल, संजय, अरूण व मोहनलाल बरनवाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रमेश चन्द्र, शीतल, शिवाजी, डॉ जे. पी. गुप्ता, गोपाल, शिवा नन्द, मनोज कुमार, अमर घनश्याम, आनन्द कुमार, अनुराग, रवि प्रकाश बरनवाल, सौरभ, मुकुन्द लाल, हेमन्त आदि थे। धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार बरनवाल ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *