वाराणसी। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से जनपद- वाराणसी के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 04 एवं 05 जनवरी को राजकीय आई0टी0आई0, करौंदी में वृहद स्तर पर काशी सांसद रोजगार मेला-2025 का आयोजन किया जा रहा हैं। काशी सांसद रोजगार मेला-2025 में देश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 300 से अधिक बहुप्रतिष्ठित कम्पनियाॅं प्रतिभाग करेंगी। रोजगार मेला में प्रमुख रूप से एच0डी0एफ0सी, पंजाब नेशनल बैंक, एस0बी0आई क्रेडिट कार्ड, मारूति सुजुकी, नेटेप्स, जोमेटो, साइन्सों आई0टी0 सल्यूशन प्रा0लि0, फ्लिपकार्ट, एमजाॅन, क्वीसकार्प, एस0आई0एस0 सिक्योरिटी, होटल ताज ग्रुप, दी किंग रेस्टोरेंट, स्क्लि इण्डिया इन्टरनेशनल, जे0एच0वी0 कंस्ट्रक्शन, उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक, उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम, लावा, बजाज मोटर्स, डिक्सन मोबाइल, हिण्डालको इण्डस्ट्रीज, जी4एस सिक्योरिटी, एल एण्ड टी, टाटा मोटर्स, वालकरू इण्टरनेशनल, जे0के सीमेन्ट, हैप्पी लाईफ, स्वीगी, एक्स फेनो स्टाफिग, इत्यादि कम्पनियाॅ प्रतिभाग करेंगी। काशी सांसद रोजगार मेला में रू0 180000/- से रू0 600000/- वार्षिक पैकेज पर कम्पनियो द्वारा नियुक्ति किया जायेगा। रोजगार मेला में दिव्यांगजन एवं महिलाओं को भी नौकरी देने की भी व्यवस्था है।

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल एवं एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा ने रविवार को सेवायोजन एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि मेला स्थल पर ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाय कि मेला में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों एवं कंपनी के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। काशी सांसद रोजगार मेला में प्रतिभाग करने वाले बेरोजगार अभ्यर्थियों को भी किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए register.kashisansadrojgarmela.com पोर्टल विकसित किया गया हैं। सीडीओ ने बेरोजगार अभ्यर्थियों को बताया है कि register.kashisansadrojgarmela.com पर अधिक से अधिक संख्या में रजिस्टर कराकर निःशुल्क रूप से इस सुअवर का लाभ उठा सकते हैं। अब तक इस पोर्टल पर 17 हजार से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों ने पंजीयन करा लिया हैं। किसी भी तरह की जानकारी के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, चौकाघाट से सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *