
वाराणसी। वरूणापार अर्दली बाजार निवासी के सौरभ यादव बेटू को समाजवादी लोहिया वाहिनी में प्रदेश सचिव बनाया गया है। लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. राम करन निर्मल ने 2027 के चुनाव की दृष्टि से संगठन विस्तार के क्रम में यह जिम्मेदारी दी है। निर्वाचन के बाद सौरभ ने कहा कि मुझे पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसका निर्वहन करेंगे।
