विश्व हिंदू महासंघ महानगर का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

वाराणसी। विश्व हिंदू महासंघ महानगर वाराणसी का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह में वाराणसी मंडल प्रभारी तपेश्वर चौधरी ने महानगर अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव व महानगर कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष सेठ को अंग वस्त्र व माला पहनकर उनके पद की घोषणा की। इस मौके पर काफी संख्या में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता व मातृ शक्तियों मौजूद रही। मातृ शक्तियों का सम्मान प्रदेश मंत्री माधवी श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में गाजीपुर के जिलाध्यक्ष राकेश जयसवाल, चंदौली के जिलाध्यक्ष वीर बहादुर मौर्य व जौनपुर के जिलाध्यक्ष दिनेश मधुकर मौजूद रहे। संचालन काशी संभाग प्रभारी मनोज श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र कुमार पाठक व विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर केसरी ने महानगर अध्यक्ष व उनकी कमेटी को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *