वाराणसी । समाजवादी छात्र सभा द्वारा छात्र संघ चुनाव बहाली एवं छात्र- छात्राओं से जुड़े विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया । इस दौरान जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में एसीपी कैंट विदुष सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच जमकर धक्का मुकी भी हुई। समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष राहुल सोनकर, महानगर अध्यक्ष आयुष यादव, मनोज यादव गोलू , समाजवादी लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव सौरभ यादव बेटू,अनुराग यादव ,जितेन्द्र यादव शिवा सोनकर, धर्मवीर प्रजापति, शुभम पाल, आदर्श गौतम ,पंकज यादव ,अंकुश यादव ,पवन वर्मा नमन राय ,अमितेन्द्र सिंह, आदि दर्जनों छात्र उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *