वाराणसी । नगर निगम वाराणसी अक्षय वर्मा IAS के निर्देशानुसार और प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल संदीप शर्मा के आदेश पर सोमवार को कर्नल संदीप शर्मा के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने पॉलीथिन विरोधी अभियान मंडुआडीह चौराहे से सब्जी मंडी एवं लोहता बाज़ार तक चलाया गया।अभियान के दौरान भारी मात्रा में 300 kg प्लास्टिक जब्त करते हुए 22000 रुपये का जुर्माना वसूला गया ।साथ ही पॉलीथिन उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया।
जोनल अधिकारी भेलूपुर जोन कृष्ण चंद के नेतृत्व में पशु चिकित्सा अधिकारी संतोष पाल और उनकी टीम के साथ प्रवर्तन दल के सहयोग से विश्वनाथ कॉरिडोर के 2 किमी सर्किल क्षेत्र में आने वाली दुर्गाकुंड क्षेत्र में चिकेन और मांस की पांच दुकानों को बंद कराते समय 2 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक ज़ब्त किया गया। प्लास्टिक जुर्माना 22000/ वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक – 302 kg रहा।
