श्री रणछोड़ दास जी बापू चैरी टेबलेट हास्पिटल मरीज को अवश्य सुविधा उपलब्ध करायेगा

 

वाराणसी। गौहनीया, प्रयागराज में दिनांक 22 दिसम्बर 2024 से 31 मार्च 2025 तक नि: शुल्क मोतियाबिंद महा शिविर का आयोजन किया है। जिसमें 50,000 से अधिक मोतियाबिंद मरीजों का नि: शुल्क आपरेशन करने का लक्ष्य लिया गया है।

उक्त निर्णय कि जानकारी प्रविण भाई वसाणी, मैनेजिंग ट्रस्टी,श्री रणछोड़ दास जी बापू चैरी टेबलेट हास्पिटल, राजकोट, गुजरात ने गुरुवार को महमूरगंज स्थित आयोजित एक होटल में पत्रकारों को दी।

प्रवीण भाई वसाणी ने बताया कि मोतियाबिंद शिविर में मरीज़ का आधुनिक फेंको मशीन से बिना टांके का ऊंचा सोफट फोल्डेबल लेन्स लगा कर नि: शुल्क आपरेशन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि मरीज को चाय, भोजन, कम्बल, साड़ी, कच्चा राशन, काला चश्मा, आपरेशन के बाद पावर का चश्मा मुफ्त में दिया जायेगा। साथ ही मरीज को 100/ रुपया नकद देगा।

उन्होंने कहा कि इस तरह हम मरीज भगवान की अच्छी सेवा महा शिविर में करेंगे।

प्रवीण भाई के अनुसार मोतियाबिंद मरीज़ के आपरेशन करवाने में लगभग 20,000/ खर्च आता है। जिसे ट्रस्ट देता है।

प्रवीण भाई ने समाज के विभिन्न समाजसेवी व प्रबुद्ध जनों से अपील किया कि मोतियाबिंद नि: शुल्क महा शिविर में पीड़ित मरीज को महा शिविर में पहचाने, अथवा जानकारी उन तक पहुंचाने में सहयोग दे।

पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पत्रकार डा अत्रि भारद्वाज, वैष्णवी महिला शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष लीना भारद्वाज, रामबाबू शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *