
वाराणसी। गायघाट स्थित श्री साई बाबा मंदिर का वार्षिक अन्नकूट महोत्सव गुरुवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।
श्री साई बाबा मंदिर के व्यवस्थापक सिंधु वर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री साई बाबा का भव्य श्रृंगार एवं अन्नकूट सजाया गया।
इस अवसर पर बाबा के मंदिर को विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों तथा 56 प्रकार के मिष्ठान ,फल, फूल इत्यादि से बाबा को भोग लगाया गया।बाबा के भक्तों ने उपस्थित होकर भजन प्रस्तुत किया एवं भव्य महाआरती के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर मंदिर के व्यवस्थापक सिंधु वर्मा ने नव वर्ष 2025 के अवसर पर संपूर्ण राष्ट्र के सुख समृद्धि एवं मंगल के साथ सभी के उज्जवल भविष्य एवं समस्त प्रकार के दुख ताप को हरने एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशुतोष तिवारी, बच्चा यादव, दीपक साहनी, माधुरी वर्मा, कमल सेठ, प्रेम उपाध्याय,संजय चौरसिया, शालू श्रीवास्तव, बॉबी पाठक आदि उपस्थित थे।
