वाराणसी। जरूरतमंद बच्चों संग मीरा फाउंडेशन ने नई बस्ती में नव वर्ष उत्सव मनाया। जिसमे जरूरतमंद बच्चों के जीवन में नई उमंग और प्रेरणा का संचार किया। बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए बच्चों को चॉकलेट, स्लेट, कॉपी आदि शिक्षण सामग्री वितरित की गई। वहीं

लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए सेनेटरी पैड वितरित कर उन्हें मासिक धर्म से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं और समाधान के बारे में अवगत कराया।‌ जिससे वे स्वस्थ और आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम संयोजन में दीपशिखा कन्नौजिया,विजय कुमार, अजय,सजनी, शिव, प्रीति, अंजनी, प्रिया, श्रेया, अंशिका, कविता, अर्चना, बरखा, मुस्कान, पूनम, दीपक, विपिन, दीपशिखा, नेहा, मुकेश, संजय, मनोज, स्नेहा, बिट्टू,सोनम, शाहिंदा हसीब लाडो आदि ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *