
लघु एवं मध्यम उद्योग व्यवसाय मॉडल में दिखेगा महिला उद्यमियों की हस्तशिल्प कला
वाराणसी। अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट (महिला समिति) समाज की महिलाओं को रोजगार सृजन के साथ साथ काशी की संस्कृति एवं संस्कार को सहेजने का एक मंच है। यह संस्था महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु समय समय पर पारिवारिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है। जिससे समाज की महिलाएं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फैमिली फनफेस्टा का आयोजन कर भारतीय वोकल फॉर लोकल व्यवसाय मॉडल को बढ़ावा देती हैं।
नववर्ष 2025 के आगमन के स्वागत के साथ अग्रवाल महासभा महिला समिति आगामी 4 एवं 5 जनवरी 2025 को फॅमिली फनफेस्टा-2 का भव्य आयोजन करने जा रही है। यह आयोजन नाटी ईमली स्थित गणेश मंडपम में किया जा रहा है। दो दिन तक चलने वाले इस पारिवारिक मेले में युवाओं एवं महिलाओं के लिए नववर्ष के मौके पर आगामी त्यौहार के लिए खरीदारी एवं गृहसज्जा हेतु आकर्षक शिल्पकला की प्रदर्शनी लगायी जायेगी। लघु एवं मध्यम उद्योग को बढ़ावा देने हेतु महिलाओं द्वारा निर्मित पारम्परिक परिधानों, अत्याधुनिक डिज़ाइन के सस्ते एवं ब्रांडेड ज्वेलरी आइटम्स, इलेक्ट्रॉनिक सामान, लकड़ी के खिलौने, पूजन सामग्री, बनारसी खान पान से संबंधित लगभग 50 से अधिक स्टाल लगाए जायेंगे। सरकार के द्वारा हर घर सोलर योजना को बढ़ावा देने हेतु लोगों को स्टाल पर जागरूक किया जायेगा। इसके साथ अधिकतम खरीदारी करने वाले को लाटरी के माध्यम से पुरस्कृत भी किया जायेगा। बच्चों के लिए घुड़सवारी करने के साथ अन्य खेल का भी आयोजन किया गया है।
5 जनवरी को नववर्ष के स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। यह जानकारी अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट ( महिला समिति) की संयोजक शालिनी अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, सोनी अग्रवाल, राजकुमारी अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, एकता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दी। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल, महामंत्री आमोद अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल ‘लायन’ मोहन अग्रवाल, बृजकमल दास अग्रवाल, विनय अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक अरविन्द सिकारिया एवं अतुल अग्रवाल आदि थे।
