शिक्षा और सुधार की मसीहा रही सावित्रीबाई फुले – शशिदा बेगम 

 

वाराणसी। समाजवादी पार्टी जिला महामंत्री व समाजसेवक शशिदा बेगम के अलई पूरा स्थित आवास पर महिला कार्यकर्ताओ की ओर से शिक्षा और सुधार की मसीहा सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित की गई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला महामंत्री महिला मोर्चा शशिदा बेगम ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका और बालिका शिक्षा की पथप्रदर्शक रही। उनका जीवन समाज सुधार, समानता, और नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है। आज का दिन भारत की पहली महिला शिक्षिका और सामाजिक क्रांति की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले को समर्पित है। उनका जीवन महिलाओं और वंचित वर्गों की शिक्षा और समानता के लिए एक मिशाल है।हम सभी महिलाओ को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए क्यों कि आज के परिवेश में महिलाओ के प्रति समाज व सरकार दोयम दर्जे का बर्ताव करती हैं अपने हक व हुकूक के लिए महिलाओ को आगे आना पड़ेगा तभी अधिकार मिलेगा। इस मौके पर सलमा बेगम, रेशमा, फरीदा बेगम, मालती पटेल, गीता देबी, शीला देबी, मुन्नी देबी, शायरा बीबी,इस्माइल खा, गुड्डु, सरीफन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *