
वाराणसी। नगर निगम वाराणसी ने नगर आयुक्त अक्षत वर्मा आईएएस के निर्देशानुसार और प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल संदीप शर्मा के आदेश के क्रम में शुक्रवार को दशाश्वमेध जोन के चेतगंज क्षेत्र और कोतवाली जोन के विशेश्वरगंज मे प्रवर्तन दल और अतिक्रमण विभाग की टीम की मिली जुली टीम ने साथ मिलकर संयुक्त रूप से सघन पॉलीथिन विरोधी अभियान चलाया।
अभियान के दौरान दुकानों से 25 kg पॉलीथिन जब्त किया गया साथ मे उनसे 3500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया, और उन्हें प्रतिबंधित प्लास्टिक उपयोग करने के लिए मना किया गया।
पशु चिकित्सा अधिकारी संतोष पाल और उनकी टीम के साथ प्रवर्तन दल के सहयोग से सोनिया और चंदुआ सट्टी क्षेत्र में अवैध पशुपालन के विरुद्ध अभियान चलाकर 12 आवारा पशुओं को पकड़कर काजी हाउस भेजा गया।
चंदुआ सट्टी क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वाले वेंडरों से 3 kg प्रतिबंधित प्लास्टिक ज़ब्त किया गया।
शिवम् यादव के द्वारा प्राप्त लिखित शिकायत (शिवाला घाट की गली से घाट पर जाने वाले रास्ते मे कब्ज़ा कर अतिक्रमण के संबंध में) अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव और प्रवर्तन दल के सहयोग से मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को हटवाकर शिकायत का निस्तारण किया गया।
दुर्गाकुंड क्षेत्र से विकास गुप्ता द्वारा प्राप्त आइजीआरएस शिकायत (शौचालय की बगल में वैन खड़ी करके अतिक्रमण करने के संबंध में) मौके पर पहुंचकर जांच में पाया गया कि मामला यातायात विभाग से संबंधित है। मामला संबंधित विभाग को सूचित करने के लिए बताया गया है।
खोजवां से ज़ब्त प्रतिबंधित प्लास्टिक का लगभग 100 kg प्लास्टिक स्वास्थ्य विभाग की जांच के उपरांत मानक के अनुरूप पाया गया जिसको संबंधित दुकानदार (प्रिंस स्टोर) को वापस कर दिया गया।
आज का जब्त प्लास्टिक–28 Kg,आज का प्लास्टिक जुर्माना— 3500,आज का अतिक्रमण जुर्माना—रू 400 गृहकर nil
हटवाई गईं होर्डिंग–05
आज वापस की गई प्लास्टिक -100 kg,
इस माह जब्त प्लास्टिक– 200.5 Kg,वापस की गई प्लास्टिक -100 kg
इस माह जब्त प्लास्टिक– 128.5 Kg ,इस माह का प्लास्टिक जुर्माना— 11900/-
इस माह का अतिक्रमण जुर्माना रु 1700,
इस माह का गृहकर 53061/-
इस माह की हटवाई गईं होर्डिंग–09
