वाराणसी। 33वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता स्व. रणंजय सिंह के स्मृति में वाराणसी मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन (आयोजन) द्वारा 4 व 5 जनवरी को उदय प्रताप के खेल प्रांगण में प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह जानकारी वाराणसी मास्टर्स एथलेटिक्स के अध्यक्ष श्री एस के सिंह ऑर्गेनाइजिंग चेयर मैन डॉ० विनय सिंह, अंतरराष्ट्रीय एथॉलिट ऑर्गेनाइजेशन सचिव दिनेश जायसवाल नेशनल कोच ने पत्रकारवार्ता में दी। श्री जायसवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 30+ वर्ष से लेकर 100+ वर्ष तक की उम्र (प्रत्येक 5 वर्ष की उम्र की कैटेगरी) के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी लगभग 300 पूरे प्रदेश से इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस प्रतियोगिता में दौड़, कूद, प्रो इवेंट आयोजित है। इस प्रतियोगिता में मेडल प्रथम तीन प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जो 4 से 9 मार्च 2025 को बेंगलुरु में आयोजित है। उसमें प्रतियोगिता के लिए प्रतिभाग करेंगे। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ी एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयनित होंगे। 33वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल करेंगे। उद्घाटन 10 बजे किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि सुभाष यादव होंगे। प्रतियोगिता का समापन 5 जनवरी को सायं 2:30 महापौर अशोक तिवारी द्वारा किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि राहुल सिंह प्रांत अध्यक्ष सेवा भारती एवं क्रीड़ा भारती कोषाध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ उपाध्यक्ष निलू मिश्रा अंतरराष्ट्रीय एथलीट कोषाध्यक्ष अनुराग सिंह उपस्थित रहे।
