वाराणसी। भीषण ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था न होने पर सपा नेता ने नगर आयुक्त से वार्ता की। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने नगर आयुक्त अक्षय वर्मा को फोन कर बताया कि इस समय भीषण ठंड मे शहर के प्रमुख चौराहे एवं अन्य स्थानो पर अलाव जलाने हेतु लकड़ी नही उपलब्ध कराई जा रही है। भीषण ठंड की वजह से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। नगर निगम द्वारा अभी तक अलाव का प्रबंध न होने के कारण लोगो को कठिनाई का सामना करना पड रहा है। श्री शर्मा के अनुसार नगर आयुक्त ने सपा नेता विष्णु शर्मा को आश्वस्त किया कि प्रमुख चौराहो के साथ शेल्टर होम मे लकड़ी पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध करा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *