तिलक राज कपूर 97 वर्ष की आयु में प्रतिभाग जीता गोल्ड मेडल 

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने उदय प्रताप कालेज के खेल मैदान में आयोजित 33वीं स्व. रणंजय सिंह स्मृति उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप (पुरुष व महिला) का शनिवार को शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रतियोगिता में 30 वर्ष के आयु से लेकर 100 वर्ष के आयु के लोग प्रतिभाग कर सकते है। तिलक राज कपूर 97 वर्ष की आयु में प्रतिभाग कर गोल्ड मेडल जीता। इस अवसर पर मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि एथलेटिक्स एक ऐसा खेल है जिसमें रनिंग, जंपिंग, थ्रोइंग या वॉकिंग जैसी कई स्पर्धाएं शामिल हैं। इसे सामान्य तौर पर ट्रैक एंड फ़ील्ड के रूप में जाना जाता है। इस खेल में एकल स्पर्धा शामिल होती हैं। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह, अरविंद सिंह, सुभाष यादव, नन्दलाल सिंह,अनुराग सिंह, के.एन. तिवारी, पी.पी. सिंह, बी.सिंह, एस.के. सिंह, डा.विनय कुमार सिंह, दिनेश जायसवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *