वाराणसी।काशी काव्य महाकुंभ वैश्विक हिन्दी महासभा एवं अखिल भारतीय हिन्दी परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में 10 जनवरी 2025, रविवार को पूर्वाह्न् -11-30 बजे से महामना मालवीय सभागार, काशी सेवा समिति, शाह नर्सिंग होम के ठीक सामने, रामकटोरा, वाराणसी, उत्तर प्रदेश में वैश्विक हिन्दी महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजयानन्द के अध्यक्षता में अखिल भारतीय हिन्दी परिषद् के काशी प्रान्त अध्यक्ष प्रोफेसर हरिप्रसाद अधिकारी के प्रमुख संयोजन में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर होगा। जिसमें भारत वर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से हिन्दी विधा से जुड़े प्रबुद्ध जन, लेखक, कवि, कलाकार, समाजसेवी सहभागी बनेंगे। काशी हिन्दी विद्यापीठ के संरक्षक डॉ. रामअवतार पाण्डेय एडवोकेट, श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश के संरक्षण में कुलाधिपति कवि सुखमंगल सिंह मंगल एवं कुलसचिव कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के संयोजन में हिन्दी की गरिमा को गौरवान्वित करने वाले लोगों को विशेष मानद/मानद सम्मान भेंट करके उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

उक्त आयोजन में समस्त हिन्दी प्रेमी सादर आमंत्रित हैं। विशेष मानद एवं मानद सम्मान समारोह में सहभागिता के लिए 8 जनवरी 2024 तक मोबाईल नम्बर -6306057870 पर या 9450364292 पर संपर्क कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करवाया जा सकता है।यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक/ संचालक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *