33वीं रणंजय सिंह उप्र मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन 

वाराणसी। यूपी कालेज खेल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय 33वीं रणंजय सिंह उ प्र मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप पुरूष व महिला प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ ।मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी का अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रांत अध्यक्ष सेवा भारती अतिथिराहुल सिंह थे। अतिथियो ने पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। सभी टेक्निकल आफिसियल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से इस अवसर पर पूर्व शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह, मास्टर ग़ौरी शंकर सिंह,डा.(मेजर) अरविंद कुमार सिंह,राम ललित सिंह, प्रमोद सिंह, डॉ अशोक सिंह, डॉ रामाशंकर सिंह, पंकज श्रीवास्तव, पवन सिंह, आनंद पाठक, सतेंद्र सिंह,अखंड सिंह , उ प्र मास्टर एथलेटिक्स ऐसोसिएशन के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। लगभग 300 महिला/पुरूष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियन वाराणसी जनपद की टीम रही। जिसमें डॉ विनय कुमार सिंह,सुशीला सिंह,नीलू मिश्रा,राम धनी, कलाम अली,अनुराग सिंह,राजेश सिंह,गंगा सागर आदि कई खिलाड़ियों का विशेष योगदान रहा। संचालन आयोजन सचिव दिनेश जायसवाल, धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव राजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर एसके सिंह ,रवि प्रताप सिंह,पी पी सिंह , नीलू मिश्रा,अनुराग सिंह,विभोर भृगुवंशी,प्रभात भृगुवंशी,दिवाकर आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *