वाराणसी/जौनपुर।‌चैतन्य योग सेवा संस्था द्वारा रविवार को जौनपुर के कोचारी गांव में निवास करने वाले आदिवासी समाज में नि:शुल्क वस्त्र एवं कंबल वितरण किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले 200 से अधिक महिला, पुरुष एवं बच्चों को कंबल, टोपी, मोजा एवं ऊनी वस्त्रो का वितरण किया गया। कंबल एवं ऊनी कपड़े को पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी एवं प्रसन्नता दिख रही थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के सचिव आशीष – टंडन, संरक्षक वीवी. सुंदर शास्त्री, अतीन गांगुली, नमिता टंडन, शोभित, कुशाग्र, राहुल, अवधेश आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *