वाराणसी। सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति का भव्य स्वागत नागरिक सुरक्षा वाराणसी ने कार्यालय के सहायक उप नियंत्रक श्री हुडा जी तथा श्री विवेक कुमार राय के द्वारा मंत्री जी को अंगवस्त्र भेंट किया। नागरिक सुरक्षा प्रखंड चौक, भेलूपुर की ओर से प्रखंड के डिविजनल वार्डन निधि देव अग्रवाल, वी वी सुंदर शास्त्री, भेलूपुर के डिप्टी डिवीजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल ने मंत्री जी को पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया।

इस अवसर पर मंत्रीजी ने वाराणसी में नागरिक सुरक्षा के सदस्यों के द्वारा किया जा रहे कार्यों का प्रशंसा किया तथा आने वाले कुंभ मेले में भी सभीसदस्यों को इसी उत्साह के साथ सेवा करने का आवाहन किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मृत्युंजय चक्रवर्ती, शेखर,अनुपम भट्टाचार्य, आदि लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *