वाराणसी।हास्य कवि चपाचप हास्य ठहाका का आयोजन साहित्यिक संस्था रसवर्षा एवं अस्मिता नाट्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 7 जनवरी 2025 को दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक जायसवाल गेस्ट हाउस धर्मशाला रोड, मुगलसराय में किया गया है।

हास्य कवि डॉ.चकचौंध ज्ञानपुरी एवं नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता के प्रमुख संयोजन में कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के कार्यक्रम संयोजक/संचालन में होगा।

हास्य कवि डॉ.अजीत श्रीवास्तव चपाचप बनारसी जयंती के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों चपाचप बनारसी हास्य ठहाका सम्मान भेंट करके सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजन के दूसरे दिन -8 जनवरी 2025 को होटल किंग्स बनारस एचडीएफसी.बैंक के पीछे, लंका, वाराणसी, उत्तर प्रदेश में भी उक्त आयोजन प्रयागराज के पूर्व जिला जज एवं अंतर्राष्ट्रीय गज़लकार डॉ. चन्द्रभाल सुकुमार के अध्यक्षता में संपन्न होगा।

जिसमें भारत वर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से उपस्थित लोगों को चपाचप बनारसी हास्य ठहाका सम्मान -2025 भेंट किया जाएगा। चपाचप प्रेमी सादर आमंत्रित हैं।

उक्त आयोजन के सन्दर्भ में प्रमुख संयोजक नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है। विशेष जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर -6306057870 पर या 9450364292 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *