स्टील की विशेष गोल जालीदार नुमा सुरक्षाकवच खुद पहन किया भ्रमण

वाराणसी। कई दिनों लगातार चाईनीज मंझे से गर्दन, नाक और मुँह कट जाने के कारण लोग घायल और उनके मौत हो जाने की घटना हो रही है। जिससे आहत होकर और डर कर सपा के पूर्व पार्षद रविकान्त विश्वकर्मा ने अपने जान माल और गर्दन की सुरक्षा के लिये एक स्टील की विशेष गोल जालीदार नुमा सुरक्षाकवच खुद पहनकर चल रहें है। पूर्व पार्षद ने दशाश्वमेध घाट पर माँ गंगा से सबके सलामति के लिये विधवत पूजन किया। उसके बाद हाथ मे सुरक्षा संदेश और सर पर सुरक्षाकवच धारण कर गोदौलिया चौराहे होते हुए बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर चलने लगे । जिसे सभी यात्रीगण उत्सुकता वश देख रहें थे। लोग उनके संदेश की सराहना कर रहें थे। रविकांत ने कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग की है कि जितने भी चाईनीज मंझे पकड़े जा रहें है, उसे सर्वाधिक तौर पर नष्ट करने के लिये उसे जला दिया जाए जैसे होलिका दहन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *