राबर्ट्सगंज।जिले के मधुपुर मण्डल में हाल ही के चुनाव में मंडल अध्यक्ष के रूप में चुने गए विजय चौहान का मंडल के कार्यकर्ताओं ने खुले तौर पर विरोध कर दिया।

कार्यकर्ताओ का कहना है कि विजय चौहान कभी भी पार्टी कार्यकर्ता के रुप में अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाये इनके ऊपर न्यायालय में पहले से ही कई मामले लम्बित हैं, तथा इनके परिवार के सदस्य भी असामाजिक कार्यो में लिप्त रहे हैं ।जिनके चयन में भी बहुत बड़ी धांधली की गई है कार्यकर्ताओ का कहना है कि मंडल अध्यक्ष के पैनल में विजय चौहान का नाम भी नही था। फिर कैसे इनको मंडल अध्यक्ष के लिए चुना गया।

कार्यकर्त्ताओं ने जिला व प्रदेश इकाई को विरोध दर्ज कराते हुए चेतावनी भी दी है कि यादि विजय चौहान को तत्काल पद से हटाकर किसी सन्तुलित व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया जाय ।नही तो सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। जिसका परिणाम पार्टी को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *