
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा चलकर दोपहर 2 बजे बाबतपुर चौराहे पर पहुचे। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बुके और माला पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात वे बड़ागांव होते हुए कपसेठी में शिवशंकर पाल के पुत्री की असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर वापस जौनपुर लौट गए।
स्वागत में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, जिला महासचिव आनंद मौर्य, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, महेंद्र पाल पिंटू, मनीष सिंह, भीष्म नारायण, उमेश प्रधान, धनंजय यादव, विवेक यादव, धर्मेंद्र यादव, सुजीत पांडेय शमशेर, राहुल यादव, बाबूलाल यादव, विनोद कुमार, लालबाबू सोनकर, कमलेश पटेल, मनोज यादव, दिनेश यादव, पखंडी बिंद, आदि थे।
