
लोकतंत्र में शिक्षकों की भूमिका विषयक गोष्ठी

नजर न्यूज नेटवर्क/ मुख्य संवाददाता
वाराणसी। समाजवादी शिक्षक सभा की राष्ट्रीय कमेटी की ओर से लोकतंत्र में शिक्षकों की भूमिका विषयक गोष्ठी सारनाथ स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार लोकतंत्र और संविधान को कुचलना चाहती है। ऐसे में शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बनती है कि सरकार की नीतियों का विरोध करें। अध्यक्षता करते हुए समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो बी. पांडेय ने कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि उनकी जन विरोधी नीतियों का विरोध सड़क से लेकर सदन तक करना होगा। कहा कि समाजवाद का मूल मंत्र है ही लोकतंत्र होता है सभी लोग समानता के आधार पर काम करें।
विशिष्ट अतिथि सदस्य विधान परिषद आशुतोष सिन्हा ने आश्वासन दिया कि शिक्षको की हित के लिए तथा लोक तंत्र बचाने के लिए संघर्ष होगा। कार्यक्रम आयोजक समाज वादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर करीब पचास शिक्षको को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनार्दन यादव,समदरशी, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, राम नगीना यादव, विनोद यादव, राष्टीय उपाध्यक्ष अजय यादव, सुरेश यादव, डॉ उदय राज यादव, संजय प्रियदर्शी, काशीनाथ यादव, मोती लाल यादव, अरविंद सिंह पटेल, अखिलेश अम्बेडकर, राजेश कुमार यादव, मार्कण्डेय, ओमप्रकाश, अभिषेक, डॉ. लक्ष्मी शंकर यादव आदि थे। संचालन डा जय प्रकाश यादव ने किया।
