
वाराणसी। गुरू गोविंद सिंह की जयंती अधिवक्ताओ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। दिवाल पर बने गुरू गोविंद सिंह चित्र के पास अधिवक्ता अदालती कामो से फुर्सत पाकर शाम पांच बजे पहुचे। वहा व्याप्त गंदगी को साफ सफाई कर, चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप जलाए।विवेकानन्द प्रवास स्थल संरक्षण समिति के विनोद पांडेय भैयाजी ने गुरुगोविंद सिंह की आरती उतारी।इसके बाद सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान गुरूगोविंद सिंह अमर रहे,बोले से निहाल सत श्री अकाल,जब तक सुरज चांद रहेगा गुरू गोविंद सिंह का नाम रहेगा,भारत माता की जय,वन्दे मातरम के नारो से कचहरी गुंजती रही बनारस बार के पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्रा व पूर्व महामंत्री नित्यानन्द राय ,विनोद पांडेय भैयाजी,सेट्रल बार के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष दीपक राय कान्हा,कोषाध्यक्ष सुधा सिंह,,राजेश तिवारी,शैलेन्द्र चौबे ,संजीवन यादव,कुवर प्रीतम प्रताप,नरेन्द्र विश्वकर्मा,नीरज गुप्ता धीराय,आशीष सिंह गौतम,प्रमोद जायसवाल ,रजनीश अग्रवाल आदि थे । वक्ताओ ने उनके वीरगाथाओ को सुनाकर उन्हे हिंदुधर्म का रक्षक और खालसा पंथ का संस्थापक बताकर उनके योगदान और बलिदान को याद किया।
