काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता जनपदस्तरीय फाइनल राउंड

 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अभिप्रेरणा का मूर्त रूप काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता-2024 के जनपदस्तरीय फाइनल राउंड का आयोजन कोइराजपुर, हरहुआ स्थित संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल में हुआ। प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन एवं उन्हें सम्मान के लिए जिलाधिकारी एस राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल सहित बीएसए अरविंद पाठक ने विद्यार्थियों की मेधा एवं प्रतिभा की भरपूर सराहना की। महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार किया। कक्षा एक से आठ, कक्षा 9 से 12, आमजन वर्ग एवं विश्वविद्यालय वर्ग के अंतर्गत इस प्रतियोगिता में कुल चार वर्गों ने भाग लिया। प्रथम दो वर्ग में वाराणसी के कुल 8 जोन के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कक्षा 1 से 8 वर्ग में कोतवाली जोन ने प्रथम, काशी विद्यापीठ ने द्वितीय एवं वरुणापार जोन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 9 से 12 वर्ग में काशी विद्यापीठ ने प्रथम, भेलूपुर जोन ने द्वितीय एवं सेवापुरी ब्लॉक ने तृतीय स्थान सुरक्षित किया। आमजन वर्ग के तहत प्रतिभा वर्मा एवं अलका श्रीवास्तव संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रही। विश्वविद्यालय वर्ग के अर्न्तगत बीएचयू को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। संचालन क्विज मास्टर निर्मल जोशी ने किया। संस्था सचिव राहुल सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों को अपनी मातृभूमि पर गर्व करने का संदेश दिया। विद्यालय की निदेशक डा वंदना सिंह एवं प्रधानाचार्या डा नीलम सिंह ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *