
वाराणसी। वाराणसी में पड़ रहें भीषण ठण्ड में मंगलवार को श्री हरे कृष्ण ज्वेलर्स की ओर से जरूरतमंद बच्चों में गर्म एवं ऊंनी कपड़े का वितरण रामनगर शाखा में किया गया। रामनगर के मलिन बस्तियों एवं पड़ाव साहित्य नाका क्षेत्र के सैकड़ो जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों के बच्चों की भीड़ रामनगर शाखा में लगी रही। श्री हरे कृष्ण ज्वेलर्स के अधिष्ठाता संतोष कुमार अग्रवाल अधिष्ठाता, चेतन अग्रवाल एवं रौनक अग्रवाल ने प्रतिष्ठान आने वाले लगभग 500 बच्चों को ऊंनी स्वेटर एवं इनर का वितरण किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता संतोष कुमार अग्रवाल ने कहा कि छोटे छोटे मासूम बच्चें भगवान श्रीकृष्ण लड्डू गोपाल के स्वरुप हैं। इन भगवान स्वरुप बच्चों का मेरे शोरूम में कदम रखने से यह प्रतिष्ठान धन्य हो गया। जरूरतमंद बच्चों की सेवा का अवसर मिलना ईश्वर की सेवा करना है। हर जरूरतमंदो की सेवा के लिए हरे कृष्ण ज्वेलर्स हमेशा आगे रहा है। प्रभुइच्छा जब तक होगी इस भीषण ठण्ड में आगे भी जरूरतमंदो के लिए गर्म कपड़ों का वितरण किया जाता रहेगा।
