
सपा जिला/महानगर की मासिक बैठक सम्पन्न
वाराणसी। समाजवादी पार्टी जिला/महानगर की संयुक्त मासिक बैठक अर्दली बाजार स्थित सपा के कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधानसभा वार हर बूथ पर एक-एक बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति एवं बैठक में पार्टी के नेताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के समस्याओं, पुलिस प्रशासन द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न एवं पिछले महीने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नए नामों को जोड़ने और हटाने संबंधी कार्यो की समीक्षा की गयी।
जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि जनपद की बूथ कमेटी को पहले से बेहतर बनाया जाएगा। आगामी 27 जनवरी से विधानसभा वार गांव गांव, चट्टी चौराहों पर पीडीए चर्चा एवं चौपाल का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष दिलीप डे ने कहा की महानगर में जितने भी निष्क्रिय वार्ड अध्यक्ष एवं बूथ प्रभारी हैं उनकी समीक्षा कर नए और मेहनती लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान, लोकतंत्र बचाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है। संचालन कर रहे संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने बताया कि राजनीति में अनुशासन और प्रतिबद्धता जरूरी है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, संचालन जिला प्रवक्ता सन्तोष यादव बबलू एडवोकेट व महानगर महासचिव योगेंद्र यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन ज्ञापन महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने किया। बैठक में पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, डॉ. उमाशंकर यादव, किशन दीक्षित, राधाकृष्ण उर्फ संजय यादव, रविकांत विश्वकर्मा, , अशफाक अहमद डब्लू, पूजा यादव, उमेश प्रधान, इस्तकबाल कुरैशी, मनीष सिंह, उमाकांत त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, आनंद सिंह, रामसिंह यादव, सुभाष राजभर, हरीश नारायण सिंह, सत्यप्रकाश सोनकर सोनू, शशि यादव, डॉ. संजय सोनकर, लालमन राजभर, नईम खान, हरिशंकर विश्वकर्मा, हारून अंसारी, अक्षय प्रधान, गोपाल यादव, अजय चौधरी, मनोज यादव, दीपचंद गुप्ता, जितेंद्र पटेल, सुजीत पांडेय शमशेर, अखिलेश यादव, ओपी पटेल, शमीम अंसारी, रोहित शर्मा, जितेंद्र यादव, इरशाद अहमद, राहुल सोनकर, गोपाल पाण्डेय, डॉ. दिलशाद अहमद, आयुष यादव, संदीप मिश्रा, गोविंद पटेल, रितेश केशरी,विजय टाटा, कौशल्या देवी, सुरेश पाल, संजय यादव, अवधेश कुमार, रामी गौतम, राजेन्द्र प्रसाद, लवकुश पगड़ी, सचिन प्रजापति, रामकुमार, रविप्रकाश, धर्मवीर पटेल व रविनेश रोशन आदि थे।
