वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित एल टी कॉलेज के परिसर में जनपद पुस्तकालय सभागार में ब्लाइंड पीपल एसोसिएशन अहमदाबाद एवं अरविंद मफतलाल फाउंडेशन ने 123 दिव्यांग महिलाओं को 01 महीने के प्रशिक्षण के बाद सिलाई मशीन का वितरण किया गया।

इसके साथ 50 दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को Smart on AI glass ICEVI India द्वारा भी वितरण किया गया, जिसके माध्यम से दृष्टिबाधित पढने, वस्तुओं को देखने और रास्ता चलने में सहायक है।

इसमें प्रमुख सहयोग Bachpan Day care centre जिला दिव्यांग कल्याण विभाग एवं श्री केशव जलांध चेयरमैन जलांध ग्रुप और इंटरनेशनल काउंसिल आफ एजुकेशन और children of visually impaired की भारत शाखा का पूर्ण सहयोग रहा।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एस. राजलिंगम और विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *