वाराणसी। उ०प्र०खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मंडलीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2024 का आयोजन अर्बन हॉट प्रांगण चौकाघाट में किया जा रहा है। जो 10 जनवरी तक रोजाना रहेगा। प्रदर्शनी में आने वाले आगंतुकों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं। मंगलवार को मां मुंडेश्वरी म्यूजिक राकेश चौबे संगम एवं टीम द्वारा कवि सम्मेलन की प्रस्तुति दी गई।

खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2024 में उत्तराखंड की खादी की सदरी, कश्मीर के शॉल, खादी के वस्त्रों की अच्छी बिक्री हो रही है एवं प्रदर्शनी में सीतापुर के चादर, मुरादाबाद के पीतल के सामान, सहारनपुर के रजाई गद्दे, प्रतापगढ़ एवं बनारस का आचार मुरब्बा, बनारस के लकड़ी के खिलौने, बनारस की साड़ी, हाथरस की हींग, पंजाब की फुलकारी,एवं अन्य खादी एवं ग्रामोद्योग के उत्पाद बिक्री हेतु उपलब्ध है। प्रदर्शनी में मंगलवार तक बिक्री दो करोड़ इकतीस लाख रही। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराना एवं विपणन में सहायता व बिक्री के लिए प्रोत्साहित किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *