वाराणसी । बुधवार को द्वादश पंचतीर्थ संगीतमय सुंदरकांड पाठ परिक्रमा समारोह के तहत बुधवार को अस्सी घाट पर सुबह ए बनारस के मंच पर प्रसिद्ध भजन गायक पंडित प्रेम प्रकाश दुबे द्वारा सुंदरकांड पाठ की संगीतमय सुन्दर प्रस्तुति की गई।

पाठ का शुभारंभ केंद्रीय ब्राह्मण सभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ के एन पांडे एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित श्रीराम द्विवेदी मैं हनुमान जी का पूजन अर्चन करके किया।

संगीतमय में सुंदरकांड पाठ की सुंदर प्रस्तुति से घाट पर उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गए ।

पंडित प्रेम प्रकाश दुबे ने संगीतमय में पाठ के माध्यम से देश में अमन शांति एवं महाकुंभ की सफलता की कामना बाबा विश्वनाथ और संकट मोचन हनुमान जी से की। पंडित प्रेम प्रकाश दुबे एवं उनकी मंडली द्वारा प्रस्तुत सुंदरकांड के दोहे चौपाइयों से पूरा अस्सी घाट गूंज उठा।

समारोह का आयोजन केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के एन पांडे ने किया था । संचालन श्रीराम द्विवेदी ने किया।

इस अवसर पर गोपाल मिश्रा, प्रमोद पांडे, विजयनंद त्रिपाठी, सौरभ, अनिल ओझा, प्रमोद पांडे सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। पाठ के अंत में आरती कर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *