
वाराणसी। एनसीसी के 15 सदस्यीय साइक्लोथीन दल का शहर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। एक जनवरी को मेरठ से 2025 किमी की साइकिल यात्रा पर निकले दल का संध्या त्रिपाठी ने आरएस कांवेंट स्कूल लेढुपुर में झंडी दिखाकर स्वागत किया। छात्राओं सहित यह दल प्रदेश में 1857 की क्रांति के पथ पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नगर वासियों को इस ऐतिहासिक घटना की पूरी जानकारी देगा और युवा पीढी को अपने पूर्वजों के बलिदानों की याद दिलाते हुए खुद को सशक्त भारत बनाने को प्रति प्रतिवद्ध करेगा। रोजाना औसतन 113 किमी की 18 दिवसीय यात्रा के अन्त में दल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह की श्रृंखला में आयोजित एनसीसी की पीएम रैली के दौराग फ्लैग इन किया जाएगा।
साइकिल अभियाल दल का स्वागत 100 बटालियन एनसीसी यूपी कालेज और आरएस कान्वेंट सैनिक स्कूल के चेयरमैन सुदामा सिंह, प्रधानाचार्य रूपा सिंह ने किया। यह साइकिल अभियान ब्रिगेडियर नरेन्द्र चिराग के नेतृत्व में प्रतापगढ़ के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर ले.कर्नल इला वर्मा ,ले.कर्नल राकेश रोशन,डा.अरविन्द कुमार सिंह, सुबेदार विक्रम सिंह,युद्ध में वीरगति को प्राप्त सैनिकों की सहधर्मिणी संध्या त्रिपाठी,रितु गिरी, अमित बनर्जी आदि थे।
