वाराणसी। भारत विकास परिषद वरूणा सेवा संस्थान की ओर से आगामी 9 और 10 मार्च को इनाली फाउंडेशन पुणे महाराष्ट्र द्वारा निर्मित कृतिम प्रोस्थिटिक हाँथ (बैटरी द्वारा संचालित ) मछोदरी स्थित राजा बिड़ला हॉस्पिटल में निःशुल्क शिविर लगाए जायेंगे। कार्यक्रम संयोजक रमेश लालवानी के अनुसार जिन लोगों के हाथ किसी दुर्घटना में कोहिनी के नीचे कट गये हों, वे लोग अपना चित्र एवं आधार कार्ड की कॉपी से वाट्सएप 9554744440 / 9795451111 पर पंजीकृत करवा सकते है।
