
रिपोर्ट :- उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़।नगरपालिका आजमगढ़ की कान्हा गौशाला में गौपूजन किया गया। साथ ही बोरे से बने वस्त्र का वितरण बुधवार को मुजफ्फरपुर स्थित कान्हा गौवंश आश्रय स्थल में नगर अधिशासी अधिकारी विवेक कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में विहिप गोरक्षा के पदाधिकारीयों द्वारा विधिवत गौपूजन करते हुए बोरे से बने सौ से अधिक वस्त्र वितरित किए गए। 
गौशाला की सेवा में लगे सभी कर्मचारियों को पटका पहनाकर व कंबल देकर पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के अतिथि सेवा भारती के प्रान्त संगठन मंत्री श्री सत्येंद्र जी, विशिष्ट अतिथि प्रान्त संरक्षक गोरक्षा अशोक अग्रवाल, प्रान्त अध्यक्ष राणा प्रताप राय सोनू, लोक दायित्व के केंद्रीय संयोजक पवन कुमार जी रहे।
विहिप गोरक्षा के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह ने बताया की कान्हा गौवंश आश्रय स्थल पर बोरा वितरण कार्यक्रम किया गया है।
इस अवसर पर दीनानाथ सिंह, गौरव रघुवंशी, राघवेंद्र मिश्रा लड्डू, कथावाचक अलंकार कौशिक, सदानंद सिंह, प्रशांत, उत्कर्ष, आशीष यादव, राहुल सोनकर, बृजेश, अजीत, शिवम समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
