वाराणसी। भिक्षावृत्ति मुक्त काशी अभियान के तहत गुरुवार को सर्किट हाउस कैम्पस लाटशाही मजार के पास सघन अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द दूबे द्वारा किया गया। अभियान में म०उ०नि०, एस०जे०यू०पी० म०उ०नि०, ए०एच०टी०यू० तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, पुलिस बल, नगर निगम, समाज कल्याण, चाइल्ड लाइन एवं टीम के अन्य सदस्यों के साथ अभियान चलाया गया।
भिक्षावृत्ति में संलिप्त कुल 09 भिक्षुको को रेस्क्यू किया गया, जिसमें 06 भिक्षुको को अपना घर आश्रम तथा 03 भिक्षुकों को सी0डब्लू0सी0 के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पकड़े गये भिक्षुको को उनके व्यवहार, आचार-विचार में परिवर्तन तथा उचित कौशल विकास के बाद तीन माह के उपरान्त ही छोड़ा जायेगा। पकड़े गये बाल भिक्षुकों को बालगृह में रखा जायेगा तथा उन्हें स्कूली शिक्षा ग्रहण हेतु पंजीकृत कराया जायेगा।
