वाराणसी। उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड उ0प्र0 सरकार द्वारा चौकाघाट स्थित अर्बन हॉट में 27 दिसंबर से 10 जनवरी तक 15 दिवसीय आयोजित “मण्डल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी” का समापन आज शुक्रवार को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल द्वारा अपराह्न 2 बजे किया जायेगा।
इस दौरान मंत्री रविन्द्र जायसवाल द्वारा मण्डल स्तरीय पुरस्कार योजनान्तर्गत चयनित उद्यमी अशोक कुमार जायसवाल ग्राम-पिसौर पोस्ट शिवपुर को प्रथम पुरस्कार स्वरूप धनराशि रू. 15000.00, मो0 आफताब अहमद ग्राम/पोस्ट-तलवलगंज, जनपद- गाजीपुर को द्वितीय पुरस्कार धनराशि रू. 12000.00 एवं उषा सिंह ग्राम/पोस्ट-खटहर जनपद-गाजीपुर को तृतीय पुरस्कार धनराशि रू 10000.00 का चेक एवं प्रमाण पत्र का भी वितरण किया जायेगा। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी यू०पी०सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी के समापन के अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूनम मौर्या अध्यक्ष, जिला पंचायत वाराणसी, धमेन्द्र राय सदस्य विधान परिषद, डा०अवधेश सिंह विधायक पिण्डरा एवं उमेश कुमार सिंह संयुक्त आयुक्त,उद्योग वाराणसी मण्डल के साथ-साथ उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड वाराणसी मण्डल वाराणसी के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
