वाराणसी। श्रीश चंद्र मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट हरदोई के फाइनल मैच पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच खेला गया। पूर्वोत्तर रेलवे के कोच सतीश नारायण के अनुसार दोनों टीमों के बीच घमासान एवं कांटे की टक्कर का मैच हुआ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने पहले क्वार्टर 12वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। पूर्वोत्तर रेलवे ने भी बराबर अटैक बनाए रखा। स्कोर 1-0 रहा पुलिस की तरफ गगन ने गोल किया। रेलवे की तरफ से संदीप, संजय, अमित और गोलकीपर रणविजय यादव, राजन, आदित्य का खेल सरहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *