
15 सदस्यीय साइकिल अभियान दल 26 जनवरी को पहुंचेगा दिल्ली
वाराणसी। ब्रिगेडियर नरेंद्र चिराग के नेतृत्व में 15 सदस्यीय साइकिल अभियान दल बुधवार को पहुंचा। जिसका 100 बटालियन एनसीसी यूपी कॉलेज के समादेश अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल इला वर्मा एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश रोशन ने स्वागत किया। 113 किलोमीटर प्रतिदिन साइकिल चालन कर यह 15 सदस्यीय अभियान दल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली पहुंचेगा। अभियान दल के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से 1857 की बगावत के दृश्यों को अस्सी घाट पर दर्शकों के समक्ष जीवंत कर दिया। दल वाराणसी में अपने कार्यक्रमों को संपन्न कर प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गया। जो मेरठ, मुरादाबाद, बरेली अवध, बनारस ,इलाहाबाद,प्रतापगढ़ ,कापुर होते हुए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली पहुंचेगा।









Leave a Reply