वाराणसी। भिक्षावृत्ति मुक्त काशी अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को दशाश्वमेध घाट, गोदौलिया चौराहा के आस-पास सघन अभियान चलाया गया। अभियान में अनिल कुमार अधीक्षक, समाज कल्याण, प्रीति कुमारी, पर्यवेक्षक, समाज कल्याण, अनिता चौहान, म0उ0नि०, एस०जे०यू०पी० सीमा गौतम, म0उ0नि० ए०एच०टी०यू० तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, पुलिस बल, नगर निगम, समाज कल्याण, चाइल्ड लाइन एवं टीम के अन्य सदस्यों के साथ अभियान चलाया गया। भिक्षावृत्त में संलिप्त कुल 16 भिक्षुको को रेस्क्यू किया गया। 06 भिक्षुको को अपना घर आश्रम तथा 10 भिक्षुकों को सी0डब्लू0सी0 के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पकड़े गये भिक्षुको को उनके व्यवहार, आचार-विचार में परिवर्तन तथा उचित कौशल विकास के उपरान्त ही छोड़ा जायेगा। पकड़े गये बाल भिक्षुकों को बालगृह में रखा जायेगा तथा उन्हें स्कूली शिक्षा ग्रहण हेतु पंजीकृत कराया जायेगा। सरकार द्वारा चलायी लाभ योजनाओं से भी जोड़ने का कार्य किया जायेगा।
