वाराणसी। श्री काशी अग्रवाल समाज के आसभैरव नीचीबाग स्थित अग्रवाल भवन धर्मशाला में जीर्णोद्धार एवं नवस्वरुप परिवर्तन का कार्य प्रगति पर हैं। अत्याधुनिक वैश्विक मांग के अनुसार अग्रवाल धर्मशाला जीर्णोद्धार का कार्य धर्मशाला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ‘आरके मार्बल’ एवं धर्मशाला मंत्री बृजकमल दास अग्रवाल के साथ शिल्पी की भूमिका में आमोद अग्रवाल के देखरेख में किया जा रहा है। समाज के धर्मशाला के जीर्णोद्धार हेतु अनेक सम्मानित समाजसेवी दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर अपना सहयोग दिया है। समाजसेविका चंद्रप्रभा अग्रवाल ने अपने पति बाबू बलदेव दास अग्रवाल की स्मृति में धर्मशाला के एक कमरे के निर्माण हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ‘

हरे कृष्ण ज्वेलर्स ने चंद्रप्रभा अग्रवाल के इस सहयोग हेतु सम्पूर्ण परिवार जनों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। कहा कि समाज के लिए महाराज श्रीअग्रसेन के एक रुपया एक ईंट के सिद्धांत से प्रेरणा पाकर हमारे समाज के सम्मानित दानदाताओं बहुमूल्य सहयोग से यह धर्मशाला स्वरुप परिवर्तन अपनी पूर्णता की ओर अग्रसर है। उन्होंने समस्त सम्मानित दानदाताओं के प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *