वाराणसी।काशी की प्रतिष्ठित व्यावसायिक एवं सामाजिक संस्था वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन द्वारा नव वर्षाभिनंदन कार्यक्रम महमूरगंज स्थित चौरसिया लान में रविवार को सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में एसोसिएशन द्वारा नव प्रकाशित स्मारिका दैनंदिनी का विमोचन मुख्य अतिथि डा नीलकंठ तिवारी तथा स्मारिका संपादक संजय अग्रवाल “बाबू भईया” अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, महामंत्री रवि सर्राफ ने किया ।

इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम शुभारंभ महामंत्री रवि सर्राफ संस्था के उद्देश्य व कार्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी दी ।

मुख्य अतिथि डा नीलकंठ तिवारी (विधायक, शहर दक्षिणी व पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) ने एसोसिएशन के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि एसोसिएशन अपने दायित्वों के प्रति सजग रहते हुए सामाजिक कार्यो में सदैव अग्रणी भूमिका में रहकर कार्य करता है जिसके लिए एसोसिएशन की पूरी टीम बधाई की पात्र है ।

संगठन द्वारा वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस क्षेत्र में विगत दिनों सर्राफा व्यवसायों के साथ हुई घटनाओं का सफल अनावरण करने पर कोतवाली भेलूपुर और रामनगर थाना क्षेत्र व पुलिस विभाग के अधिकारियों तथा एसओजी टीम का सम्मान संगठन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष अग्रवाल ने किया।

संचालन महामंत्री रवि सर्राफ एवं धन्यवाद प्रकाश कोषाध्यक्ष शशांक अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय अग्रवाल (बाबू भइया), अशोक जी अग्रवाल, विजय तिवारी, डॉ राजेंद्र बहादुर सिंह, शैलेंद्र कुमार, राकेश वर्मा, माणिक राव पाटिल, सतनाम सिंह धुन्ना, प्रभु शंकर जी, ध्रुव जी सोनी, सुमित वर्मा (चंदू जी), शरद अग्रवाल, पंकज सर्राफ, जतिन रस्तोगी, श्री कुमार ‌दवे, कमल कुमार सिंह, गोपाल उपाध्याय, उमेश उपाध्याय, राजा सेठ, पीयूष गुप्ता, संतोष पाटिल, सुहास पाटिल, गणेश सेठ, मनदीप सिंह, जय किशन रिंकू, पंकज अग्रवाल, जय किशन कश्यप, सत्यशील सिंह, राम किंकर सोनी, विष्णु सेठ, गणेश कसेरा, किशन सेठ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *