
वाराणसी। नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में रविवार को सारनाथ स्थित नंदा गेस्ट हाउस में अंतर जनपदीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के औपचारिक शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य/जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है। 15 से 35 वर्ष की उम्र बहुत ही ताकतवर होती है। इसमें असीम ऊर्जा होती है। परिवर्तन का जज्बा होता है। विवेकानंद का आज जन्म दिवस है। उन्होंने भारतीय सभ्यता और संस्कृति का परचम पूरी दुनिया में लहराया। भारत का मान बढ़ाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में मेरठ से आए युवाओं का स्वागत किया तथा यहां की संस्कृति रहन-सहन के साथ-साथ ऐतिहासिक पौराणिक महत्व के स्थान को देखने के साथ-साथ अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलकर अपने देश को महान बनावे। इसी दिशा में प्रधानमंत्री एक लाख युवाओं को चिन्हित कर उनके कंधों पर भारत का भविष्य सौंपना चाहते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि युवाओं की जैसी सोच होती है वैसा ही देश बनता है। स्वामी विवेकानंद केवल 100 युवाओं के बल पर देश को बदलने के लिए कृत संकल्पित रहे। वे कहते थे कि उठो जागो और तब तक चलते रहो जब तक की लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। युवा स्वामी जी के विचारों से संकल्पित हो।वे अमेरिका के शिकागो के धर्म सम्मेलन में भारत का पक्ष जिस तरीके से रखा वैसा कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता है। अनेकता में एकता यहां की पहचान है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति सबसे बड़ी भक्ति है। अश्वनी त्रिपाठी मंडल प्रभारी ने सभी अतिथियों का परिचय कराया तथा युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम से मेरठ एवं प्रधानमंत्री जी के संसदीय जिला के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सभी का स्वागत नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया। जिला युवा अधिकारी प्रतीक साहू जिला युवा अधिकारी ने विषय प्रवर्तन करते हुए बताया कि अंतर जनपदीय युवा आदान प्रदान प्रदान कार्यक्रम की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मेरठ जनपद के 27 युवा इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं । इसी तरह यहां के युवा मेरठ जायेंगे। एक दूसरे की सभ्यता और संस्कृति से परिचित होंगे।संचालन अंगद सिंह यादव ने किया। प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा ट्रैकसूट, इनर, कैप, टोपी, टी शर्ट, शूज आदि प्रदान किया गया। अंगद सिंह यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया। सरस्वती वंदना वैभव जैन सुमित कुमार ने किया। स्वागत गीत प्रिया ने प्रस्तुत किया।इस अवसर पर सिंह वर्मा युवा आइकॉन, राकेश यादव, आशीष, शिवम गुप्ता सहित सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।
